एनसीआईबी ने गणतंत्र दिवस पर एएमयू कैंपस में लगाए गए भड़काऊ नारे का लिया संज्ञान

Share

27HREG23 एनसीआईबी ने गणतंत्र दिवस पर एएमयू कैंपस में लगाए गए भड़काऊ नारे का लिया संज्ञान

लखनऊ, 27 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) कैंपस में एनसीसी कैडेट्स ने भड़काऊ नारे लगाए थे। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआईबी) ने इसे संज्ञान में लेते हुए शर्मनाक बताया और एसएसपी अलीगढ़ को कार्यवाही के निर्देश दिए।

26 जनवरी को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) कैंपस में एनसीसी कैडेट्स ने “नारा ए तकवीर, अल्लाह हू अकबर” के नारे लगाएं। जो सोशल मीडिया में अब तेजी से सार्वजनिक हो रहा है। इस वीडियो को एनसीआईबी ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल से वीडियो को शेयर करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को इस अति-गंभीर समस्या पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।

एनसीआईबी ने अपने ट्वीट में कहा है कि एएमयू में गणतंत्र दिवस पर ‘नारा ए तकबीर अल्लाह हू अकबर’ के नारे लग रहे हैं क्या अलीगढ़ यूनिवर्सिटी शिक्षा का मंदिर है या फिर सिर्फ जिहादियों का अड्डा। जिस तरह से देश दिन प्रतिदिन धार्मिक कट्टरता बढ़ती जा रही हैं। अगर समय रहते इसका इलाज ना किया गया तो आने वाले समय में हमारे देश की स्थित बड़ी भयानक होगी। एनसीआईबी के अलावा, अलीगढ़ के डेंटल सर्जन डॉ. निशित शर्मा, ममता त्रिपाठी और तुषार श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने इस वीडियो को ट्वीट करके इसे जेहादी करार दिया है।

अलीगढ़ एसएसपी के जनसम्पर्क अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले को लेकर यहां के प्रॉक्टर वसीम अली से बातचीत की जा रही है। वहीं, प्रॉक्टर का कहना है कि छात्रों की पहचान की जा रही है और पहचान के बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी।