28HREG251 पालिका अध्यक्ष ने किया हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण
हरिद्वार, 28 जनवरी (हि.स.)। शिवालिक नगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने 50 दिन 50 काम अभियान के अंतर्गत न्यू शिवालिक नगर वार्ड पांच में हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण किया। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कईं वार्डों में हाई मास्ट लाइट लगा दी गई है। शेष क्षेत्रों में भी जल्द ही पथ प्रकाश की व्यवस्था कर पूरे पालिका क्षेत्र को अंधेरा मुक्त किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है। सड़कों, नालियों व पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। सफाई अभियान भी निरंतर चलाया जा रहा है। क्षेत्र वासियों की आवश्यकतानुसार और पालिका क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए विकास कार्य लगातार कराए जाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सभासद सुमन शर्मा, अरुणा देवी, अवनीश मिश्रा, पवन शर्मा, सोनिया गौर, मनीषा, तारा नेगी, दिनेश चौहान, हरिनाम कटियार, डा.राकेश शर्मा, सुनील यादव, भगवान सिंह हाडा, हिमांशु शर्मा, सपना शर्मा, डोली त्यागी, अंशुल शर्मा, वेदान्त चौहान, अजय धीमान, गौरव रस्तोगी आदि मौजूद रहे।