25HREG324 खंडवा : वृद्ध महिला की पिटाई से मौत के मामले में बीजेपी पार्षद के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज
खंडवा, 25 जनवरी (हि.स.)। वृद्ध महिला को पीटने पर मृत्यु होने के मामले में पुलिस ने बीजेपी पार्षद पवन गोस्वामी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। महिला का 18 दिनों तक इंदौर के एक अस्पताल में ईलाज चला जहां उनकी मृत्यु हो गई थी।
खंडवा के सिंधु सम्राट दाहिर सेन वार्ड क्रमांक 37 के बीजेपी पार्षद पवन गोस्वामी पर पुलिस ने मंगलवार को हत्या का मामला दर्ज किया है, इसके पूर्व उन पर उनके ही चाचा और कांग्रेस नेता प्रकाश गोस्वामी और उनकी पत्नी पूनम उम्र 63 वर्ष को धमकाने का केस दर्ज किया था। पार्षद पवन गोस्वामी ने अपने चाचा चाची से मारपीट की थी, जिसमें चाची पूनम को गंभीर चोट आई थी। खंडवा में ईलाज के बाद उन्हें इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती किया था, लेकिन उनकी स्थिती बिगड़ती गई और 21 जनवरी को मौत हो गई। इस मामले में पूनम गोस्वामी के परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज किए जाने को लेकर थाने के बाहर शव रखकर चक्काजाम किया था।
मेडिकल रिपोर्ट आने के पुलिस ने बीजेपी पार्षद को हत्या का आरोपी मानते हुए धारा 302 में मामला दर्ज किया है। एएसपी सीमा आलावा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के पर पुलिस ने पवन गोस्वामी के विरुद्ध हत्या की धारा बधाई है,उन पर पूर्व धमकाने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।