आगामी जीत में परचम लहराने के लिए अभी से जुटें कार्यकर्ता : महेन्द्र भट्ट

Share

04HREG433 आगामी जीत में परचम लहराने के लिए अभी से जुटें कार्यकर्ता : महेन्द्र भट्ट

देहरादून, 04 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि आगामी वर्षों में लोकसभा और निगम चुनावों में जीत का परचम लहराएगी। इस चुनौतियों को पार करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटने के लिए आह्वान किया।

बुधवार शाम भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में सम्मानित युवा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल अध्यक्षता में नव नियुक्त प्रदेश एवं महानगर पदाधिकारी एवं मोर्चां के प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान समारोह हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने यह बातें कहीं।

अध्यक्ष भट्ट ने नवनियुक्त प्रदेश एवं महानगर के पदाधिकारियों को शुभाकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड में पुनः सरकार बनाने का जो इतिहास रचा है, उसके लिए में देहरादून महानगर के माध्यम से सम्पूर्ण उत्तराखंड के पूर्व पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। पूर्व पार्टी के कार्यकर्ताओं से समय-समय पर हम सबको मार्गदर्शन ले करके आगे बढ़ना होगा। आगामी वर्षों में पार्टी के कार्यकर्ताओं को बड़ी चुनौतियों को पार करना होगा। निगम व लोकसभा के चुनाव आने वाले हैं। इसमें पुनः जीत का परचम लहराने के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देहरादून महानगर प्रदेश की राजधानी है। यहां यदि एक पत्ता भी हिलता है वह पूरे प्रदेश को प्रभावित करता है। मुझे भरोसा है कि ये नवनियुक्त टीम इतिहास रचेगी।

महानगर के प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि आगामी आने वाले 2 माह के भीतर पार्टी काम देगी। कोई भी कार्यकर्ता बिना पद के नहीं रहेगा।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अपने स्वागत भाषण में आये हुए सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महानगर का कार्यकर्ता निगम व लोकसभा के चुनाव में जीत दिलाने तक चैन से नहीं बैठेगा।

महानगर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष राजेन्द्र ढिल्लों ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को तलवार भेंट कर सम्मानित किया और मंच संचालन महानगर उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान ने किया किया।

इस मौके पर टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह,मंत्री गणेश जोशी,प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी,मेयर सुनील उनियाल गामा,विधायक सविता कपूर,खजान दाज,पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट,प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।