स्वास्थ्य मेले में महिलाओं को बताए गए गर्भाशय, ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के उपाय

Share

29HREG1 स्वास्थ्य मेले में महिलाओं को बताए गए गर्भाशय, ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के उपाय

लखनऊ के मोतीझील स्थित मजार वाली पार्क में लगाया स्वास्थ्य मेला

लखनऊ, 28 जनवरी ( हि.स.)। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आज यानि शनिवार को लखनऊ मोतीझील स्थित मजार वाली पार्क में एक भव्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया। मेले का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने उद्घाटन किया। मेले में डॉ दिनेश शर्मा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मुख्य ट्रस्टी राजीव मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 1253 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया थां मेले में केजीएमसी, पीजीआई एवं बलरामपुर के विख्यात चिकित्सकों द्वारा जनता का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को 10 दिन की निःशुल्क औषधि भी वितरित की गई। स्वास्थ्य मेले में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता चंद्रा ने महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक संगोष्ठी की, जिसमे महिलाओं में गर्भाशय में होने वाले कैंसर,, ब्रेस्ट कैंसर से बचाव और उपचार बताए गए । महिलाओं में पांच साल में एक बार जांच आदि को जरूरी बताया।

स्वास्थ्य मेले में डॉक्टर सुबुही, सर्जरी विभाग के डॉक्टर धनंजय, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. पी. गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जसपाल, चिकित्सा विभाग के डॉ अतुल खरबंदा, डॉ अजय शुक्ला आदि ने जनता का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मेले में 800 कंबल,10 विकलांगों को ट्राई साइकिल,10 बैसाखी एवं महिलाओं को किट वितरित की गई । कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक गौरव पांडे, मीडिया प्रभारी देवाशीष देव ,दिलीप वर्मा, मनोज पांडे एवम् कई लोग मौजूद थे। ।