मथुरा : पत्रकार एकादश ने पुलिस एकादश को 42 रन से हराया

Share

30HREG380 मथुरा : पत्रकार एकादश ने पुलिस एकादश को 42 रन से हराया

मथुरा, 30 जनवरी (हि.स.)। हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर गोल्डन क्रिकेट क्लब कोसीकलां के तत्वावधान में सोमवार को पत्रकार एकादश और पुलिस एकादश टीम का मैत्री मैच हुआ। इसमें पत्रकार एकादश टीम ने पुलिस एकादश की टीम को 42 रनों से हरा दिया।

मुख्य अतिथि एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि खेलों से आध्यात्मिक ऊर्जा का विकास होता है और परस्पर संबंध स्थापित होते हैं। पत्रकार एकादश व पुलिस एकादश मैत्री मैच इसका उदाहरण है। इस दौरान पत्रकारों की टीम ने 175 रन बनाते हुए पुलिस एकादश टीम के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा। वहीं पुलिस की टीम 133 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। विजेता व उपविजेता टीम को उपमन्यु व भाजपा नेता धर्मवीर अग्रवाल ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच का खिताब कर्मवीर चौधरी को दिया गया।