21 मेडिकल स्टोर पर भगवानपुर पुलिस ने लगाए ताले

Share

05HREG453 21 मेडिकल स्टोर पर भगवानपुर पुलिस ने लगाए ताले

हरिद्वार, 05 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस टीम द्वारा आज सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में नशे की दवाइयों के खिलाफ 71 मेडिकल स्टोर पर चैकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस कप्तान के पीआरओ विपिन पाठक ने बताया की चेकिंग के दौरान 20 मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस धारक मौजूद नहीं मिले और 01 मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के चल रहा था। उक्त सभी मेडिकल स्टोरों को नियमानुसार बंद करवाया गया एवं इनके विरुद्ध ड्रग इंस्पेक्टर को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।