30HREG409 एमएलसी मतगणना के मद्देनजर 2 फरवरी को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
कानपुर, 30 जनवरी (हि.स.)। स्नातक एवं शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव निर्वाचन की मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 2 फरवरी को कानपुर नगर की अंग्रेजी एवं देशी शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। उक्त जानकारी जिलाधिकारी विशाख जी ने दी।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 03 खण्ड स्नातक एवं 02 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 हेतु 2 फरवरी को मतगणना आईटीआई पाण्डु नगर में होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतगणना का कार्य स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक कराने के लिए आबकारी अधिनियम 1910 की धारा-59 में लोक शान्ति बनाये रखने के लिए प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए 2 फरवरी को कानपुर नगर की समस्त देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप, भांग, प्रीमियम शॉप की फुटकर बिक्री की दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया है।