04HREG427 जोशीमठ : भू धसाव से प्रभावित सैकड़ों लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
जोशीमठ, 04 जनवरी (हि.स.)। भू धसाव का दंश झेल रहे सीमान्त नगर जोशीमठ के आक्रोशित सैकड़ों प्रभावित लोगों ने बुधवार देर सायं को मुख्य बाजार में विशाल मशाल जुलूस निकालकर शासन-प्रशासन एवं एनटीपीसी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी शिरकत की। दिन-प्रतिदिन जोशीमठ के बिगड़ते हालात को देखते हुए जोशीमठवासी भयभीत व सहमे हुए हैं।
दोपहर में जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर हुई बैठक में मशाल जुलूस व चक्का जाम का निर्णय लिया गया था। गुरुवार को चक्का जाम भी किया जाएगा।