जयपुर रैप्टर्स बने नेशनल डाक्टर्स टी-20 ब्लास्ट सीजन-2 के विजेता

Share

27HSPO12 जयपुर रैप्टर्स बने नेशनल डाक्टर्स टी-20 ब्लास्ट सीजन-2 के विजेता

उदयपुर, 27 जनवरी (हि.स.)। देश भर की डॉक्टरों की टीमों के बीच आयोजित हो रहे नेशनल डॉक्टर्स टी-20 ब्लास्ट सीजन-2 का खिताब जयपुर रेप्टर्स ने हासिल किया।

ऑर्गनाइजर्स डॉ. भगवान विष्णोई, डॉ राहुल मंगल और डॉ मनीष धनकड़, डॉ अरविंद ननेरा ने बताया कि गुरुवार को सेमीफाइनल व फाइनल खेले गये। पहला सेमीफाइनल गीतांजली मेडिकल कॉलेज के मैदान पर खेला गया जिसमे रैप्टर्स ने मथुरा सुपर स्पार्टन को 22 रन से शिकस्त दी। दूसरा सेमीफाइनल अनंत अवेंजर्स व अमृतसर क्रिक हीरोज़ के बीच अनंता मेडिकल कॉलेज के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया जिसमे एवेंजर्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की।

फाइनल मैच फ्लड लाइट्स की दूधिया रोशनी में रैप्टर्स और एवेंजर्स के बीच हुआ। अवेंजर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर्स में डॉ राहुल मंगल (36), डॉ प्रांजल (31) व डॉ अधीर के 30 रन की मदद से 145 रन का लक्ष्य रैप्टर्स के आगे रखा जिसे रैप्टर्स ने डॉ पंकज पोरवाल की शानदार बल्लेबाज़ी (44) की बदौलत 18.4 ओवर्स में हासिल कर लिया। फाइनल के मन ऑफ द मैच किफायती गेंदबाज़ी व निचले क्रम में शानदार बल्लेबाज़ी के लिए डॉ अशोक कुमार रहे। मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट व बेस्ट बैट्समैन क्रिक हीरोज अमृतसर के डॉ गगन रहे । बेस्ट बॉलर का खिताब अनंता एवेंजर्स के डॉ पवन तोड़ावट रहे। बेस्ट विकेटकीपर रैप्टर्स के डॉ इशरान रहे। बेस्ट फ़ील्डर का सम्मान डॉ अशोक शर्मा को मिला।