सादगी से मनाया गया कैलाशानंद गिरी का जन्मदिवस

Share

01HREG137 सादगी से मनाया गया कैलाशानंद गिरी का जन्मदिवस

हरिद्वार, 01 जनवरी (हि.स.)। निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का 46वां अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व सभी संतों और अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीरा बेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि संतों के जप तप से भातर एक बार पुनः विश्व गुरु की पदवी पर आसीन होगा। स्वामी कैलाशानंद गिरी सनातन धर्म का गौरव हैं। सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में उनका अमूल्य योगदान है। युवा संतों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरी का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज को धर्म संस्कृति के विलक्षण विद्वान संत बताया।

अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज देश दुनिया में सनातन धर्म संस्कृति की पताका फहरा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजप सांसद मनोज तिवारी व रवि किशन द्वारा प्रस्तुत धार्मिक भजनों पर उपस्थित अतिथि व श्रद्धालु भक्तिभाव से प्रेरित होकर झूमते रहे। संचालन पूर्व विधायक संगीत सोम एवं आचार्य पवन पंडित ने किया।

कार्यक्रम में स्वामी चिदानंद मुनि, श्रीमहंत हरिगिरी, महंत ललितानंद गिरी, महंत उमाकांतानंद सरस्वती, श्रीमहंत प्रेमगिरी, महामण्डलेश्वर कुमार स्वामी, श्रीमहंत रामरतन गिरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी हरिचेतनानन्द, स्वामी प्रबोधानन्द गिरी, यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद रवि किशन, भगवानपुर विधायक ममता राकेश आदि सहित अनेक प्रमुख संतों, गणमान्य लोगों व श्रद्धालु भक्तों ने स्वामी कैलाशानंद गिरी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।