21HREG295 आगामी चुनावों में पूर्व से बड़ी जीत करनी है दर्ज : डा. निशंक
-नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को किया स्वागत
हरिद्वार, 21 जनवरी (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आगमी चुनावों में पूर्व से भी बड़ी जीत दर्ज करनी है। वे जिला भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम में बोल रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डा. निशंक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं की समाज में अपनी एक अलग पहचान है। यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा सभी को शुभकामनाएं देते हुए कि जिस प्रकार पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, हमें इससे भी बड़ी जीत आगामी नगर निकाय एवं लोकसभा चुनाव में दर्ज करनी है।
उन्होंने कहा कि आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ता के रूप में समाज में कार्य कर रहे हमारे चरित्र और सेवा भाव ही समाज में हमारी पहचान है। हमें अपने दायित्व को पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से निभाते हुए भारतीय जनता पार्टी को आगे ले जाने का कार्य करना है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आप सभी अपने दायित्व का निष्ठपूर्वक पालन करें। देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल में आपको एक दायित्ववान कार्यकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे आप अपने परिश्रम एवं मेहनत से सेवा ही संगठन के मूल भाव को चरितार्थ करते हुए आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार जिला संगठन प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव लोकसभा चुनाव में हमें अभी से तैयार रहना है तथा हर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपने बूथ पर पन्ना प्रमुख की भूमिका में जरूर रहना है। क्योंकि पार्टी का सिद्धांत है कि बूथ जीता तो चुनाव जीता।
जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहाकि हम सभी को अनुशासित पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में रहकर कार्य करना है एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकारों द्वारा चलाए जा जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करना है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आशु चौधरी ने किया।
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन राजीव शर्मा ,अमरीश गर्ग, प्रवासी प्रभारी रविंद्र कटारिया, अभिमन्यु सिंह, चौधरी अजीत सिंह, सहदेव पुंडीर, सीताराम भट्ट, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्र धीमान, मुनीश पाल, रीता चमोली दीपिका राठौर, दीपांशु विद्यार्थी, तरुण चौहान, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, नरेश जयसवाल, विनीत जोली ,विकास कुमार, लोकेश पाल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।