25HREG186 नगर पंचायत वार्ड परिसीमन की प्रक्रिया शुरू
हरिद्वार, 25 जनवरी (हि.स.)। उत्तराखंड सरकार की घोषणा के अनुरूप नव सृजित नगर पंचायत पाडली गुर्जर, ईमलीखेड़ा, ढण्डेरा, सुल्तानपुर आदमपुर, एवं रामपुर के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इन नगर पंचायतों के वार्डों के परिसीमन के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह की अध्यक्षता में आपत्तियों की सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान मोमीन अंसारी, रविन्द्र कुमार, दौलत राम, गोपाल, वैभव कुमार, सुशील कुमार, शुभम चौहान, विपिन सिंह, प्रदीप कुमार, जितेन्द्र चौहान आदि ने परिसीमन के सम्बन्ध में अपना-अपना पक्ष रखा।
इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, एमएनए रूड़की विजय नाथ शुक्ल, ईओ रामपुर, ईओ नगरपालिका ढण्ढेरा व ईओ सुल्तानपुर आदमपुर आदि उपस्थित थे।