21HREG216 मौनी अमावस्या पर हरिद्वार में 02 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
हरिद्वार, 21 जनवरी (हि.स.)। मौनी अमावस्या पर्व पर शनिवार को विभिन्न राज्यों से आए करीब 2 लाख श्रद्धालुओं ने यहां हरकी पैडी और विभिन्न घाटों पर गंगा नदी में डुबकी लगाई और सूर्य को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर हरिद्वार पुलिस के जवान लगातार घाटों पर मुस्तैद रहे और परिजन से बिछड़े कई बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से वापस मिलाया।
श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर दान पुण्य किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। अमावस्या होने के कारण नारायणी शिला आश्रम पर भी अपने पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और नारायण बलि कराने वाले लोगों की भारी भीड़ रही।