कनखल में अतिक्रमण पर फिर गरजा पीला पंजा

Share

30HREG181 कनखल में अतिक्रमण पर फिर गरजा पीला पंजा

हरिद्वार, 30 जनवरी (हि.स.)। थाना कनखल क्षेत्रान्तर्गत बैरागी कैंप से सोमवार को उत्तराखंड सिचाई विभाग की भूमि पर अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान आमजन की भीड़ जुटी रही। विरोध के मद्देनजर पीएसी एवं पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। कब्जाधारियों का विरोध करते हुए प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि अतिक्रमणकारियों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन की मोहलत मांगी है।

उत्तराखंड हाईकोर्ट, नैनीताल ने जिले में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए थे। इस आदेश की जद में कनखल के बैरागी कैंप में सिंचाई विभाग की भूमि में हुए अतिक्रमण भी आ गए। बैरागी कैंप में उत्तराखंड सिंचाई विभाग की भूमि हुए अतिक्रमण पर सिंचाई विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान बैरागी कैम्प में हुए अतिक्रमण को जेसीबी ने तोड़ दिया। सिंचाई विभाग की भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई।

अतिक्रमण ध्वस्त करते समय बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। अभी हाल के समय में लोगों ने बैरागी कैंप में नए अतिक्रमण किये हुए हैं। इसके बाद सोमवार को सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ पीले पंजे को उतारा गया। इस दौरान सिंचाई विभाग की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को जेबीसी मशीन ने ध्वस्त कर दिया गया। इन सभी अतिक्रमण करने वालों को पूर्व में विभाग ने खुद अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस जारी किए थे। इसके बाद अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई।