बैटरी चोरी करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

Share

27HREG34 बैटरी चोरी करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार, 27 जनवरी (हि.स.)। पुलिस ने ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। तीनों चोर लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के निवासी हैं। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने ट्रैक्टर से चोरी की गयी बैटरी भी बरामद की है। दो दिन पहले आरोपितों ने गांव के एक किसान के ट्रैक्टर से बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर लक्सर कोतवाली पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम दीपांशु, अक्षय और बिजेंद्र हैं। तीनों मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के निवासी हैं।

लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।