सीसीएल का सही तरीके से उपयोग करने के बारे में सभी जागरूक हों : नलिनीत

Share

18HREG59 सीसीएल का सही तरीके से उपयोग करने के बारे में सभी जागरूक हों : नलिनीत

-सीसीएल कैश क्रेडिट लिमिट का लाभ लेने के लिए मेगा कैंप का आयोजन

हरिद्वार, 18 जनवरी (हि.स.)। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह को सीसीएल कैश क्रेडिट लिमिट का लाभ देने के लिए एसबीआई रायसी ने बालावाली ग्राम में एक मेगा सीसीएल कैंप लगाया।

कैंप में खानपुर और लक्सर विकासखंड के 48 स्वयं सहायता समूह की सीसीएल स्वीकृत करने का लक्ष्य रखा गया। कैंप में 20 समूहों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रतिभाग किया, जिनके केवाईसी को पूरा करने की कार्रवाई की गई। एसबीआई रीजनल ऑफिस से विशेष दल टीम को इस कैंप के लिए चूना गया था। बैंक अधिकारियों द्वारा समूह के सीसीएल के उपयोग की जानकारी दी गई।

सहायक परियोजना निदेशक और डे एनआरएलएम की जिला मिशन प्रबंधक नलिनीत घिल्डियाल ने महिलाओं को सीसीएल से आवश्यकता के अनुसार धनराशि निकालकर उपयोग करते समय से निकाली गई राशि को वापस करने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने महिलाओं को बताया कि उनको जो भी आजीविका गतिविधि करनी है, उसमें उनको यदि प्रशिक्षण की आवश्यकता है, तो वे बताएं, उनके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीसीएल से घबराने की आवश्यकता नहीं है, केवल उसका सही तरीके से उपयोग करने के बारे में सभी को जागरूक होना चाहिए।

सहायक परियोजना निदेशक ने महिलाओं को बताया कि सरस विज्ञापन केंद्र बहादराबाद और जमालपुर कलां में समूह द्वारा तैयार किये जाने वाले सामान की बिक्री तथा सामान रखने की सुविधा है तथा आप भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन में भी एसएचजी स्टाल स्थापित है। उन्होंने कहा कि बैंक लोन की समय से वापसी करनी लाभदायक होती है, क्योंकि तब बैंक आपको और बड़े लोन देने के लिए भी आगे आते हैं।

कैंप में खानपुर ब्लॉक से जिन 18 समूह के सदस्य नहीं आ पाए उनको एसबीआई रायसी में जाने के लिए सूचित कर दिया गया है।