24HREG383 अनूपपुर: काम की तलाश में गई युवती से भोपाल में गैंगरेप, तीन लोगों ने किया दुष्कर्म
अनूपपुर, 24 जनवरी (हि.स.)। शहडोल जिले के सीधी थाना अन्तर्गत ग्राम बनसुकली की रहने वाली 22 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल में हुई है। पीड़िता भोपाल से वापस लौट कर मामले की शिकायत मंगलवार को सीधी थाना में की। स्थानीय पुलिस ने मामला जीरो में कायम कर डायरी भोपाल भेजी है, जहां से अब आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के साथ यह वारदात 12 जनवरी को हुई। शिकायत पीड़िता ने वापस लौट कर शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह काम की तलाश में भोपाल निवासी किसी कृष्णा नामक युवक के बुलावे पर भोपाल गई थी। रेलवे स्टेशन से उसने कृष्णा को अपने आने की जानकारी दी। युवक स्टेशन पर आकर मिला। उसने कहा, अभी काम नहीं मिल पाएगा, वापस लौट जाओ।
पीड़िता रेलवे स्टेशन में ही बैठी रही। सुबह लगभग 8 बजे वह प्लेटफार्म नंबर 6 से बाहर निकली। सामने एक ऑटो वाला मिला, जिसने युवती से पूछा- कहां जाओगी? युवती ने कहा- कहीं नहीं, शहडोल जाना है। ऑटो चालक तब वहां से चला गया। लेकिन कुछ देर बाद वह फोर व्हीलर लेकर वापस लौटा। जिसमें तीन लोग सवार थे।
जहां से युवती को काम दिलाने के बहाने भोपाल स्थित एक घर में ले गए। वहां ले जाकर ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। तीसरा व्यक्ति (युवती के अनुसार मकान मालिक) ने भी अपने नापाक इरादे को अंजाम देने का प्रयास किया। लेकिन युवती के मना करने और उसकी हालत देखकर उसने वहां से भगा दिया।
इसके बाद युवती जैसे-तैसे अपने घर जाने के लिए ट्रेन में बैठी। लेकिन गलती से ग्वालियर पहुंच गई। एक व्यक्ति की मदद से वह कटनी से सतना होते हुए मैहर पहुंची। जहां अपनी बहन से युवती ने आप बीती बताई। डर और मानसिक स्थिति को देख बहन ने उसे अपने घर रोक लिया। संतुलित होने पर वह पीड़िता को अपने साथ लेकर यहां आई। परिजनों के साथ जाकर मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई।
मामले में शहडोल एएसपी मुकेश वैश्य ने बताया कि मैं अभी ओपीएम में हूं, लॉ एंड आर्डर में… बाद में बात करता हूं।