जीडीए ने ध्वस्त की पांच बीघा भूमि में बसाई जा रही अवैध कालोनी व 10 भवन

Share

19HREG456 जीडीए ने ध्वस्त की पांच बीघा भूमि में बसाई जा रही अवैध कालोनी व 10 भवन

गाजियाबाद, 19 जनवरी(हि.स.)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) का बुलडोजर आज अवंतिका के पास चला । जिसमें अवैध रूप से बनाए गए चार मंजिला भवन व 05 बीघा भूमि में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। इसमें भवनों की बालकनी व छत को तोड़ा गया ताकि इसका इस्तेमाल ना हो सके।

प्रवर्तन जोन 04 के प्रभारी आरके सिंह के नेतृत्व में आज प्रवर्तन दल अवंतिका एक्सटेंशन के पास पहुंचा और वहां पर मनोज राठी द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय चतुर्थ तल पर अवैध रूप से बनाए गए 10 भवनों की बालकनी, बाथरूम, छतआदि तोड़ी गई ताकि यह इस्तेमाल ना हो सके ।

उन्होंने बताया कि पहले जीडीए ने इसमें सील लगा दी थी जिसे भवन स्वामी ने छुट्टी के दिनों में कार्य पूरा करा लिया था। आरके सिंह ने बताया कि इसके अलावा इसी क्षेत्र से सटे प्रताप नगर में 5 बीघा भूमि में रामदास धाकड़ व जगदीश यादव अवैध कॉलोनी काट रहे थे। जिसे तोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि यहां प्लॉटिंग की जा रही थी। चारदीवारी आदि को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया तो उनको भगा दिया गया ।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि गाजियाबाद शहर के अंदर प्रॉपर्टी खरीदने से पहले हुए जीडीएम से तस्दीक करने लें ताकि उनके साथ धोखा ना हो सके। उन्होंने कहा कि जीडीए उपाध्यक्ष आरके सिंह के निर्देश के बाद यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है और आगे भी चलेगा। टीम में शायद अभियंता पर बुधराज व अन्य स्टाफ मौजूद था ।