भारत मां पूजन संग सम्पन्न हुआ गौ सेवक तहरी भोज कार्यक्रम

Share

29HREG102 भारत मां पूजन संग सम्पन्न हुआ गौ सेवक तहरी भोज कार्यक्रम

लखनऊ, 29 जनवरी(हि. स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गतिविधि गौ सेवा की लखनऊ उत्तर भाग ने विवेकानंद नगर निकट मनकामेश्वर मंदिर के बगल में सामुदायिक केंद्र में गौ सेवक तहरी भोज कार्यक्रम किया। कार्यक्रम से पहले गौ माता के चित्र पर माल्यार्पण कर मंत्र कराया गया।

गतिविधि गौ सेवा के विभाग संयोजक गोपाल जी राधे राधे, लखनऊ उत्तर भाग संयोजक शरद, प्रचारक हरिशंकर, विभाग सह बागवानी संयोजक जगदीश प्रसाद मौर्य, गौ सेवा गतिविधि के विवेकानन्द नगर संयोजक पंकज, जानकी नगर संयोजक ओमप्रकाश, त्रिवेणी नगर संयोजक अभिषेक, केशव नगर संयोजक अनुराग, भाग गौ उत्पाद संयोजक सुनील, विवेकानंद नगर के नगर संघचालक शिवानंद झा, सह नगर संघचालक डॉ. अजय, दिलीप पाठक, चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री सहित सैकड़ों गौसेवकों व स्वयंसेवकों ने गौ सेवक तहरी भोज कार्यक्रम में भाग लिया।

उक्त अवसर पर आए कार्यकर्ताओं ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आरती गायी। मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने तहरी, मूली का सलाद,पापड़, गुड़, चटनी का प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को संपन्न किया।