राजगढ़ःसूने मकान में आग लगने से पांच लाख से अधिक का नुकसान

Share

21HREG303 राजगढ़ःसूने मकान में आग लगने से पांच लाख से अधिक का नुकसान

राजगढ़,21 जनवरी (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम सुठालिया रोड स्थित सूने मकान में शाॅर्ट-सर्किट होने से आग लग गई। आग से फर्नीचर, गृहस्थी का सामान, कूलर-पंखे सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुठालिया रोड पर यादव पेट्रोलपंप के पीछे स्थित नर्मदाप्रसाद पुत्र लालाराम गुप्ता के सूने मकान में शाॅर्ट-सर्किट होने से आग लग गई। बढ़ती लपटों को देखकर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने आग बुझाने का प्रसास किया। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया गया है कि घटना के दौरान परिवार के लोग गांव गए हुए थे। आग से फर्नीचर,गृहस्थी का सामान, कपड़े, कूलर-पंखे सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया, जिसमें पांच लाख से अधिक का नुकसान होना बताया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।