टीना दत्ता और प्रियंका चौधरी पर बरसीं फराह खान

Share

27HENT10 टीना दत्ता और प्रियंका चौधरी पर बरसीं फराह खान

”बिग बॉस 16” के इस हप्ते वीकेंड का वार सलमान खान की जगह फराह खान होस्ट करेंगी, उन्होंने कंटेस्टेंट टीना दत्ता और प्रियंका चौधरी की जमकर क्लास लगाई। फराह खान ने टीना दत्ता को अपने दांतों के मुद्दे को इतना गंभीर बनाने के लिए फटकार लगाई।

कलर्स टीवी की तरफ से एक प्रोमो रिलीज किया गया है। वीडियो में फराह और बाकी घर वालों को देखा जा सकता है। फराह ने कहा, उसका दांत टूटना इतना सीरियस है तो घर से बाहर निकल जाए… शालिन नाइटमेयर से गुजर रहा था, उसका मजाक उड़ाया गया है। टीना और प्रियंका का व्यवहार घिनौना है। टीना दत्ता जवाब देती नजर आ रही हैं, ये गलत तरीके से दिखाई दे रहा है। इस पर फराह खान कहती हैं कि टीना आप मेरी बात सुनना चाहती हैं या मैं चली जाऊं। फराह कहती हैं ये तुम्हारा ए़टीट्यूड है। फराह शो छोड़कर जाते हुए नजर आ रही हैं।