अबू धाबी नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले ब्रावो ने कहा-हम अपनी योजनाओं पर टिके रहेंगे

Share

20HSPO9 अबू धाबी नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले ब्रावो ने कहा-हम अपनी योजनाओं पर टिके रहेंगे

अबू धाबी, 20 जनवरी (हि.स.)। अपने शुरुआती दो मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली एमआई एमिरेट्स की टीम शनिवार को यहां अबू धाबी नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना लय बरकरार रखना चाहेगी।

एमआई अमीरात ने शारजाह वारियर्स के खिलाफ अपने दो शुरुआती मैचों में लगातार जीत दर्ज की है और इस जीत के साथ टीम आईएलटी20 तालिका में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

टीम के प्रमुख सदस्यों में से एक, ड्वेन ब्रावो, जिन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी टीम की छह विकेट की जीत में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था, ने कहा, “मेरे लिए तैयारी महत्वपूर्ण है, और मैं मैच के एक दिन पहले अच्छी तैयारी करता हूं और योजनाओं पर टिका रहता हूं। यह छोटा टूर्नामेंट है लेकिन यह काफी प्रतिस्पर्धी भी है।’

उन्होंने कहा, “हमें सिर्फ अच्छी क्रिकेट खेलनी है। टूर्नामेंट में, आप अच्छी टीमों, अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ आते हैं। बस ठीक से योजना बनाएं और उम्मीद से अमल करें, मैं यह नहीं कह सकता कि कौन जीतने वाला है, लेकिन यह प्रक्रिया है।”

ब्रावो ने कहा कि एमआई एमिरेट्स चुनौती के लिए तैयार हैं। हम क्रिकेट के सकारात्मक ब्रांड खेलने की उम्मीद करते हैं। क्रिकेट में आप जो कुछ भी करते हैं वह चुनौतीपूर्ण होता है।

अब तक पांच विकेट ले चुके ब्रावो टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अपने टीम के साथी इमरान ताहिर के साथ संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

बल्लेबाजी चार्ट में, मोहम्मद वसीम 111 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं।