21HREG126 ढाक में प्रभावितों के लिए चिह्नित भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण
गोपेश्वर, 21 जनवरी (हि.स.)। चमोली जिले के जोशीमठ आपदा प्रभावित लोगों के विस्थापन के लिए ग्राम पंचायत ढाक में चिह्नित भूमि का शनिवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किय।
जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि ढाक में उपलब्ध भूमि का कंटूर मैप (विशेष क्षेत्र) शीघ्र उपलब्ध करें। जोशीमठ में आपदा प्रभावित लोगों से सुझाव लेकर सीबीआरआई से विस्थापन के लिए विस्तृत प्लान तैयार कराया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी, अधिशासी अभियंता अला दीया, सहायक अभियंता एलपी भट्ट, अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित आदि मौजूद थे।