29HREG103 विद्यार्थी परिषद का जिला छात्र सम्मेलन सोमवार बीएसए कॉलेज में
अभाविप निकलेगा भव्य शोभा यात्रा, होलिगेट में खुला मंच का होगा आयोजन
मथुरा, 29 जनवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मथुरा जिले का जिला छात्र सम्मेलन 30 जनवरी सोमवार को बीएसए डिग्री कॉलेज में आयोजित होगा।इसके साथ शहर में भव्य शोभा यात्रा व खुला मंच का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
रविवार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री दिव्य भारद्वाज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अभाविप द्वारा देश भर में छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में मथुरा में 30 जनवरी को जिला छात्र सम्मेलन का आयोजन बीएसए डिग्री कॉलेज में आयोजित होगा। विभाग संगठन मंत्री ने बताया है कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा, मुख्य वक्ता के रूप में अभाविप ब्रज प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय, विशिष्ट अतिथि गोविंद मित्तल, बीएसए प्राचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगे।
जिला सोशल मीडिया प्रमुख नयन शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर विशाल शोभा यात्रा बीएसए कॉलेज से प्रारंभ होकर डैंपियर नगर होते हुए होली गेट पर समाप्त होगी जहां पर खुला मंच का आयोजन होगा जिसमें छात्र नेता छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन देंगे।