राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिलाधिकारी ने मतदान के लिए दिलाई शपथ

Share

25HREG40 राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिलाधिकारी ने मतदान के लिए दिलाई शपथ

वाराणसी, 25 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बुधवार को जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने जिला राइफल क्लब में कलेक्ट्रेट अधिकारियों व कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी शपथ पत्र पढ़कर शपथ दिलाई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिले में तहसील, विधान सभा स्तर व मतदाता पंजीकरण केन्द्रों पर मनाया जा रहा है। मतदाता दिवस पर इस बार थीम है “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम”। दिवस पर मतदाता शपथ दिलाने के साथ-साथ, मतदाता जागरूकता गीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, स्लोगन राइटिंग, रंगोली, वाद-विवाद, निबन्ध प्रतियोगिता, प्रभात फेरी का आयोजन भी किया गया।