मीरजापुर का नाम विंध्याचलपुरम करने की मांग

Share

29HREG312 मीरजापुर का नाम विंध्याचलपुरम करने की मांग

मीरजापुर, 29 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या के स्वामी जीयर करपात्री महाराज रविवार की शाम विंध्यधाम पहुंचे। विधि विधान से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मीरजापुर का नाम बदलकर विंध्याचलपुरम किए जाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि मीरजापुर का नाम बदलकर विंध्याचलपुरम कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मेरे छोटे भाई की तरह हैं, मैं उन्हें व्यक्तिगत तौर पर भी कहूंगा। श्रीकृष्ण को बचाने के लिए मां विंध्यवासिनी कंस के हाथ से छूट कर विंध्याचल चली गई। मां विंध्यवासिनी न होती तो ना कृष्ण की कथा होती और ना भागवत होता।