21HREG16 दमोह: मवेशी मालगाड़ी से टकराया 6 से अधिक बोगी पटरी से उतरी, रेल यातायात बाधित
दमोह, 21 जनवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिला मुख्यालय पर एक मवेशी के मालगाड़ी से टकरा जाने के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 6 से अधिक मालगाड़ी के डिब्बे रेल लाइन से उतर जाने के कारण यातायात बाधित हो गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह की यह घटना है दमोह के फुटेरा और मलैया मिल के फाटक शाम तक बंद रह सकता है । मालगाड़ी को पटरी पर लाने के लिए टीआरडी,एसएसई इंजीनियरिंग, आईओडब्ल्यू, वही आरपीएफ व जीआरपी स्थानीय पुलिस बड़ी संख्या में व्यवस्थाओं में लगी देखी जा रही है।