कांग्रेस 30 जनवरी को प्रदेशभर में करेगी ध्वजारोहण

Share

28HREG266 कांग्रेस 30 जनवरी को प्रदेशभर में करेगी ध्वजारोहण

-मानव श्रृंखला बना कर महात्मा गांधी को दी जाएगी श्रद्धांजलि

देहरादून, 28 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में भारत जोड़ो और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत 30 जनवरी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करेगी।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को यह जानकारी दी। इस दौरान बताया कि राज्य के हर जनपद मुख्यालय में 30 जनवरी को प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण होगा। देहरादून में ध्वजारोहण के पश्चात पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से गांधी पार्क तक मानव श्रृंखला बना कर गांधी के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पहुंच कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य की सभी 70 विधानसभाओं में इस अभियान के तहत हर घर के दरवाजे पर दस्तक दे कर राहुल गांधी ,मलिकार्जुन खड़के की चिट्ठी और राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की चार्जशीट जनता तक पहुंचाएगी।

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण कोण जोशीमठ की असली भूगर्भीय स्थिति को सार्वजनिक करने पर केंद्र और सरकार ने रोक लगा दी है। भू धंसाव दरारों और जनता में व्याप्त आशंकाओं पर जो सरकार से सवाल कर रहे हैं उनको सरकार एनएसए में बंद करने की धमकी दे रही है। इसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

इस मौके पर लखी राम बिजल्वाण,राजेश चमोली, ललित भदरी, शीशपाल सिंह बिष्ट,नरेश गांधी और विशाल मौर्या उपस्थित रहे।