21HREG11 मुख्यमंत्री शिवराज ने त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर राज्यों को स्थापना दिवस पर दी बधाई
भोपाल, 21 जनवरी (हि.स.)। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर का आज (21 जनवरी) शनिवार को स्थापना दिवस है। पूर्वोत्तर के इन राज्य की स्थापना दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीनों राज्यों की जनता को बधाई दी है और खुशहाली की कामना की है।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर जनता को बधाई देते हुए लिखा ‘माता त्रिपुर सुन्दरी की कृपा और विशिष्ट कला एवं संस्कृति से समृद्ध त्रिपुरा के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई! माननीय मुख्यमंत्री श्री @DrManikSahaw जी के कुशल नेतृत्व में राज्य के हर भाई-बहन के जीवन में सुख, समृद्धि और ऋद्धि-सिद्धि आये, शुभकामनाएं!
एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने मेघालय राज्य की जनता को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा ‘अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध मेघालय के स्थापना दिवस की सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई! राज्य प्रगति और विकास के पथ पर अविराम आगे बढ़ता रहे एवं नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली आये, बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
मुख्यमंत्री शिवराज ने मणिपुर राज्य के नागरिकों को बधाई देते हुए लिखा ‘अपार प्राकृतिक सौंदर्य व अनूठी संस्कृति से समृद्ध राज्य मणिपुर के स्थापना दिवस की मुख्यमंत्री श्री @NBirenSingh जी और सभी भाई-बहनों को आत्मीय बधाई! राज्य विकास पथ पर सतत गतिमान रहे और नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बढ़े, यही कामना करता हूं!
उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी 1972 को अलग राज्य का दर्जा मिला था। मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को अलग राज्य बने हुए आज 21 जनवरी को पूरे 51 साल हो गए हैं। तीनों राज्यों में हर साल 21 जनवरी को राज्य का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाता है।