कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया जिला बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ

Share

27HREG255 कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया जिला बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ

हरिद्वार, 27 जनवरी (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप सब जूनियर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक, बालिकाओं की 17 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

शुक्रवार को सिडकुल हरिद्वार में आयोजित चैम्पियनशिप में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट बॉस्केटबॉल एसोसिएशन हरिद्वार पिछले 25 वर्षों से जिला हरिद्वार के अंदर खेल प्रतिभाओं के हुनर को निखारने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अच्छी शिक्षा के साथ ही आउटडोर गेम्स भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट किसी भी खेल का हो, यह आपसी सौहार्द, भाईचारे को बढ़ावा देता है। वास्तव में इस तरह के आयोजन से हमारी प्रतिभाओं को एक मंच प्राप्त होता है और इस मंच के जरिए अपने हुनर को संवारने का मौका भी।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि खिलाड़ियों को मैच में चाहे विपरीत परिस्थितियां भी क्यों न बन रही हो, उस दौरान खेल भावना का विशेष ध्यान देना चाहिए। खेल कोई भी हो, यह हमें झगड़ना नहीं सीखाता।

प्रतियोगिता में बालक वर्ग की दस तथा बालिका पर्व की सात तीनों को मिलाकर लगभग 200 बच्चे इस प्रतियोगिता से सीधे जुड़ रहे हैं। इस मौके पर विधायक रानीपुर आदेश चौहान, जिलाधक्ष सन्दीप गोयल, पालिकाध्यक्ष शिवालिक नगर राजीव शर्मा, मण्डल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विकास तिवारी, एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान, कोषाध्यक्ष शिवम, धर्मेंद्र विश्नोई, प्रमोद पाल, अमित चौहान, अभिनव पाल, इन्देश गौड़ आदि उपस्थित रहे।