22HREG84 संघर्षों की उपज को भाजपा ने बनाया है प्रत्याशी : अरुण
– स्नातक चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित : राजेश
देवरिया ,22 जनवरी ( हि . स . ) । भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर-अयोध्या खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से संघर्षों की उपज देवेन्द्र सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।देवेन्द्र हमेशा स्नातकों की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ते रहे हैं।स्नातक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के विजय से प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के हाथों को मजबूती मिलेगी।
उक्त बातें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने भाजपा गौरीबाजार मण्डल द्वारा आयोजित बस स्टेशन परिसर में गौरीबाजार ब्लाॅक के स्नातक मतदाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र तथा प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है।सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक सीधे पहुंच रहा है।
जिला उपाध्यक्ष भाजपा राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि गोरखपुर-अयोध्या खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा का विजय सुनिश्चित है।भाजपा के सामने कोई विपक्ष नहीं है।भाजपा इस चुनाव में प्रचण्ड मतों से विजय हासिल करेगी। सम्मेलन की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता संचालन महामंत्री आदित्य सिंह ने किया।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,पूर्व प्रधान सांडा राजेश सिंह,दिनेश पाण्डेय , विजय सैनी,प्रदीप मद्धेशिया,आशुतोष राय,प्रिन्स पाण्डेय,शैलेश निषाद,रमाकांत निषाद,जटाशंकर राय,रामकुमार सिंह,पप्पू गुप्ता,अक्षिता तिवारी,गौरी शंकर सिंह,संजय कुमार उपस्थित रहे।