भाजपा ने जोशीमठ भू धसाव को लेकर बनाई 14 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति

Share

04HREG386 भाजपा ने जोशीमठ भू धसाव को लेकर बनाई 14 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति

देहरादून, 04 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जोशीमठ में हो रहे भू धसाव व भवनों में दरार पड़ने की घटना की गंभीरता के मद्देनजर प्रदेश पदाधिकारियों की एक 14 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति 6 जनवरी को प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संयोजन में कुल 14 लोगों की यह समिति जोशीमठ में भू-धसाव व भवनों में दरार पड़ने से हो रहे नुकसान की जानकारी और समस्या के समाधान के लिए सभी प्रभावित पक्षों से बातचीत कर सुझाव लेगी।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के निर्देशानुसार यह समिति 6 जनवरी को स्थलीय मुआयना करने जोशीमठ जाएगी। इस दौरान स्थानीय निवासियों,जन प्रतिनिधियों,व्यापारियों से वार्ता कर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी।

समिति में आदित्य कोठारी के साथ प्रदेश महामंत्री बलवंत सिंह भयाल,अनिल नौटियाल विधायक कर्णप्रयाग,भोपाल राम टम्टा विधायक थराली,रमेश मैखुरी जिलाध्यक्ष चमोली विनोद कपरवाण,विजया रावत,माधव सेमवाल,किशोर पवार,ऋषि प्रसाद सती,कृष्णमणि थपलियाल, भगवती नंबूरी राकेश भंडारी गौर सिंह कुंवर के नाम शामिल हैं।