ड्रीम गर्ल-2 को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

Share

28HENT8 ड्रीम गर्ल-2 को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर ड्रीम गर्ल 2 साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। निर्देशक राज शांडिल्य ने बताया कि उन्होंने फिल्म की 95 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने दावा किया है कि फिल्म के पहले पार्ट की तुलना में पूरी तरह से अलग कहानी है। हमारे पास मूल फिल्म के एक या दो पात्र हो सकते हैं, लेकिन बाकी सब कुछ पूरी तरह से अलग है। ड्रीम गर्ल 2 दोगुनी मस्ती और हंसी का वादा करती है। ”

वह आगे कहते हैं, “फिल्म को एक लाइन में बयां करना मुश्किल है क्योंकि इसमें बहुत सारे किरदार हैं। मैंने 2020-2021 में ड्रीम गर्ल 2 को लिखने का काम पूरा कर लिया था, लेकिन सभी को साथ लाने में थोड़ा समय लगा। यह सीक्वल नहीं है जिसमें कहानी को आगे ले जाया जाता है, ड्रीम गर्ल 2 फ्रेंचाइजी का एक हिस्सा है और पूरी तरह से अलग कहानी है।

पहली बार साथ काम करेंगे आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे

यह पहली बार है जब आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे किसी फिल्म के लिए साथ काम कर रहे हैं। राज शांडिल्य ने कहा, “हमारा उद्देश्य एक नई जोड़ी को पर्दे पर लाना था। आयुष्मान इससे पहले कई अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं, लेकिन यह जोड़ी पहले कभी एक्सप्लोर नहीं की गई। साथ ही, अनन्या ने इससे पहले कभी भी इस तरह की भूमिका नहीं निभाई है। फिल्म की शूटिंग आगरा और मुंबई में की गई है।”