श्री डाल सिंह मेमोरियल में मनेगा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह

Share

20HREG129 श्री डाल सिंह मेमोरियल में मनेगा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह

-स्लोगन, निबंध और चित्र प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिए बड़े संदेश

हरदोई,20 जनवरी (हि. स.)मंगली पुरवा स्थिति डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह की शुक्रवार को शुरुआत हुई जिसमें बच्चों ने स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया और बडऋे संदेश दिए। विभिन्न प्रकार के स्लोगन, चित्रकला और निबंध प्रतियोगता द्वारा बच्चों ने बताया कि न तो बेटी को बोझ समझें और न ही बेटा – बेटी में भेद करें,। बेटी है तो आगे आने वाली पीढ़ी सुरक्षित है इसलिए बेटी को बेटों की तरह ही शिक्षित करें ताकि आने वाले समय में वह अच्छे नागरिकों का निर्माण कर के समाज सुधार में अतुलनीय योगदान कर सकें

विद्यालय उप प्रबंधक मुकेश सिंह ने बच्चों के निबंध प्रतियोगिता के लिए उनका उत्साहवर्धन किया निबंध के द्वारा बच्चों ने समाज को लिंग भेदभाव न करने की अपील की और समाज में लड़का और लड़की का बराबर का दर्जा देने की अपील की।

प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी ने बेटी बचाओ चित्र प्रतियोगिता के द्वारा संदेश दिया कि लड़की आने वाले कल की समाज की रीढ़ है यदि लड़की ही न होगी तो आगे पीढ़ियां कैसे बढ़ सकेंगी। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका कविता गुप्ता , अर्पिता सिंह, विनीता शुक्ला ,मनसा बाजपाई ,बीना गुप्ता ,प्रिया दिव्या सिंह सोनम शुक्ला नाजरीन रोली तथा शिक्षक राम प्रकाश पांडे अशोक कुमार गुप्ता देवेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।