22HREG85 बीडीसी के पांच रिक्त पदों पर नामांकन 24 को व मतदान 9 फरवरी को होगा
– जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने दी जानकारी
मुुरादाबाद 22 जनवरी (हि.स.)। मुरादाबाद के जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में पांच रिक्त बीडीसी सदस्यों के लिए चुनाव होना है। बीडीसी के इन पांच रिक्त पदों पर नामांकन के लिए 24 जनवरी की तिथि घोषित कर दी है। सभी स्थानों पर मतदान 9 फरवरी को होगा।
जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के ठाकुरद्वारा वार्ड 28 अन्य पिछड़ा वर्ग, डिलारी के वार्ड 115 अनारक्षित, मुरादाबाद के वार्ड संख्या 91अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, डींगरपुर कुंदरकी केअनारक्षित वार्ड संख्या 88 और 110 रिक्त बीडीसी क्षेत्र हैं। इसके लिए 24 जनवरी की सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन होगा।
25 जनवरी को नामांकन की समीक्षा व जांच, 27 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी हो सकेगी। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। मतदान 9 फरवरी की सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 10 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी।