बरेका महाप्रबंधक प्रबीर कुमार साहा ने किया कारखाना निरीक्षण, दिया सुझाव

Share

30HREG365 बरेका महाप्रबंधक प्रबीर कुमार साहा ने किया कारखाना निरीक्षण, दिया सुझाव

-लोको के शेल फैब्रीकेशन की विभिन्न गतिविधियों को देखा

वाराणसी, 30 जनवरी (हि.स.)। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) महाप्रबंधक प्रबीर कुमार साहा ने सोमवार को कारखाने का निरीक्षण किया। कारखाना में महाप्रबंधक ने विभिन्न शॉपों का भ्रमण कर रेल इंजन उत्पादन से संबंधित कार्यों का अवलोकन किया।

महाप्रबंधक ने लोको डिविजन के लोको फ्रेम शॉप, पाइप शॉप एवं लोको असेंबली शॉप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोको के शेल फैब्रीकेशन की विभिन्न गतिविधियों को भी देखा एवं शेल की गुणता सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। लोको एसेंबली शॉप में विद्युत लोको एवं गैर रेलवे ग्राहक डीजल लोको की असेंबली की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने शॉप की साफ-सफाई को सराहा एवं लोको के कल पुर्जों के रखरखाव पर खासा जोर दिया।

इस अवसर पर मुख्य अभिकल्प इंजीनियर, विद्युत लोको पी.पी. राजू, मुख्य विद्युत इंजीनियर, निरीक्षण मनोज कुमार सिंह, मुख्य विद्युत इंजीनियर, लोको अरुण कुमार शर्मा, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय सहित अन्य अफसर भी मौजूद रहे।