ग्रामीण को दुग्ध उत्पादकों और मोटे अनाज के संबंध में विस्तार से दी जानकारी

Share

25HREG192 ग्रामीण को दुग्ध उत्पादकों और मोटे अनाज के संबंध में विस्तार से दी जानकारी

बागेश्वर, 25 जनवरी (हि.स.)। जनपद में डेरी विकास विभाग के कपकोट विकास खण्ड के चचई ग्राम अन्तर्गत दुग्ध समिति सालीखेत में स्वच्छ दुग्ध उत्पादन गोष्ठी और स्वच्छ दुग्ध उत्पादन किट वितरण कार्यक्रम हुुआ। साथ ही पशु औषधियों, डिवार्मिंग औषधियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ दुग्ध उत्पादन के साथ-साथ दुग्ध उत्पादकों को मोटे अनाज के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।

उत्तराखण्ड राज्य के 90 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर हैं एवं कृषि भूमि कम होने के कारण अधिकतर कृषक अपनी आजीविका हेतु कृषि के साथ-साथ डेयरी पर निर्भर करते हैं। इसी के तहत राज्य सरकार दीर्घकालिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेरी उद्योग को क्रमबद्व एवं नियोजित ढंग से बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं बना रही हैं ताकि दुग्ध पालकों को उसका लाभ मिल सके।

बागेश्वर जिले में डेरी विकास विभाग के सहायक निदेशक अनुराग मिश्र ने बताया कि विभाग ने जिले में गांव-गांव में पशुपालकों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में नौघर स्टेट, क्षेत्रपाल, कठपुड़िया आदि क्षेत्रों में ये कार्यक्रम कर पशुपालकों को जागरूक किया जाएगा ताकि दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हो।