19HREG442 बाबू भगवती सिंह की इच्छा थी कि बीकेटी क्षेत्र में खोला जाए विज्ञान संकायः प्रो. योगेश कुमार शर्मा
बीकेटी के चंद्रभानु गुप्त कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पुराने छात्रों ने दी फ्रेशर पार्टी
लखनऊ, 19 जनवरी (हि.स.)। बाबू भगवती सिंह द्वारा स्थापित बख्शी का तालाब क्षेत्र स्थित चंद्रभानु गुप्त कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के पुराने छात्रों ने आज यानि गुरुवार को नए छात्रों को फ्रेशर पार्टी दी। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के निदेशक प्रो. योगेश कुमार शर्मा, प्राचार्य प्रो. गजेंद्र सिंह सिंह, प्रशासनिक अधिकारी शिवमंगल चैरसिया, समन्वयक अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह तथा परीक्षा प्रभारी डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह एवं पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत, बख्शी का तालाब, गणेश रावत ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके की। इसके बाद संस्थापक बाबू भगवती सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
छात्रों ने सबसे पहले सरस्वती वंदना की। नए-पुराने छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. गजेंद्र सिंह ने बताया कि बीएससी साइंस विषय की बहुत बड़ी उपयोगिता है। क्षेत्र के छात्र-छात्राएं इस पाठ्यक्रम से लाभान्वित हो रहे हैं।
महाविद्यालय के निदेशक प्रो योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि बाबू भगवती सिंह की इच्छा थी कि क्षेत्र में विज्ञान संकाय खोला जाए, महाविद्यालय में जब विज्ञान संकाय की स्थापना हुई थी उस समय छात्रों की संख्या कम थी। अब धीरे-धीरे छात्रों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। छात्र विषय की उपयोगिता को समझ रहे। बख्शी का तालाब नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन गनेश रावत ने बाबू जी के विचारों को बताया और नए छात्रों को बधाई दी। शिवमंगल चैरसिया ने छात्र-छात्राओं को अच्छा बनने की प्रेरणा देते हुए बधाई दी। आयोजक मंडल एवं महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के शिक्षक डॉ रवि कुमार वर्मा, डॉ अनिल कुमार वर्मा, डॉ विवेक वर्मा, डॉ हरीश यादव व डॉ रजनी शुक्ला ने अपने अपने विचार रखे और छात्र छात्राओं को बधाई दी। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फ्रेशर पार्टी में 100 से अधिक छात्र-छात्राएं और विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।