22HREG1 प्रो. अजय प्रताप सिंह, इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के विभागाध्यक्ष बनाए गए
अयोध्या, 21 जनवरी (हि.स.)। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रो. अजय प्रताप सिंह, इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के विभागाध्यक्ष बनाये गये। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विभागों में चक्रानुक्रम से विभागाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की व्यवस्था क्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के आदेश के अनुपालन में प्रो. अजय प्रताप सिंह को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष अथवा अधिवर्षिता की आयु पूर्ण होने की तिथि तक अथवा इस सम्बन्ध में कोई आदेश निर्गत होने तक जो भी पूर्व में घटित हो, तक के लिए इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग का विभागाध्यक्ष बनाया गया है।
इस उपलब्धि पर प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. एमपी सिंह, प्रो. जसवंत सिंह, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. एनके तिवारी, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, प्रो. शैलेन्द्र कुमार, डाॅ राजेश सिंह, डाॅ संग्राम सिंह, डाॅ राना रोहित सिंह, डाॅ संजय चौधरी, डाॅ अवध नारायण सिंह, डाॅ दिवाकर तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी।