27HREG16 इरफान के नेतृत्व ने दी गांव एमा सेंगनपुर को विकास की दिशा
– बीहड़ की ग्राम पंचायत एमा सेंगनपुर में हो रहे विकास कार्यों से ग्रामीण गदगद
– ग्रामीणों को मिलने लगा सरकारी योजनाओं का लाभ
औरैया, 27 जनवरी (हि.स.)। सोच अच्छी हो और इरादे बुलंद तो कामयाबी कदम चूमती है। ऐसा ही कुछ बीहड़ के गांव एमा सेंगनपुर में प्रधान ने कर दिखाया, जहां लोग विकास की दरकार को तरस रहे थे आज वहां विकास कार्यों की गति ने लोगों को गदगद कर डाला है।
पढ़े-लिखे नौजवान इरफान खान को जब प्रधान के रुप में ग्राम पंचायत एमा सेंगनपुर की बागडोर ग्रामीणों ने सौंपी, तब हालात बदतर से भी बदतर थे लेकिन अपनी सूझबूझ और विभागीय अड़ंगें बाजी को दरकिनार कर युवा नेतृत्व ने गांव में विकास का जो खाका खींचा वह आज दूसरों के लिए रोल मॉडल बन गया।
ग्रामीण रामलखन, जाकिर, नसीम, सबाना बानो, अशोक आदि बताते हैं कि पूर्व में कोई भी सरकारी योजनाओं के लिए गांव की सरकार पर भरोसा नहीं करता था जहां सिर्फ वादे और आश्वासनों की घुट्टी मिलती थी लेकिन जब से इरफान को गांव की कमान दी गई तो आज लग रहा वह हम ग्रामीणों के लिए सतत विकास का मार्ग खुल गया है। गांव की गलियों और नालियों की स्थिति देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुशल नेतृत्व विकास की अवधारणा बदल सकता है।
क्या कहते प्रधान
युवा प्रधान इरफान खान का कहना है कि उनका मकसद गांव की तस्वीर को विकास के पटल पर रख लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। लोगों के मन से सरकारी कामकाज की तस्वीर को बदल कर लोगों को जागरूक कर लाभान्वित करना है।
गांव में हुए विकास कार्य
– मनरेगा के तहत पांच चकरोडों का निर्माण
– 500 मीटर नालियों का निर्माण
– पूर्व माध्यमिक विद्यालय का कायाकल्प
– 26 पत्रजानों को आवास की सौगात
– एक सैकड़ा से अधिक दिव्यांगों और वृद्धों को पेंशन लाभ