सीडीओ ने गरीबों व असहायों कम्बल वितरित किए

Share

22HREG115 सीडीओ ने गरीबों व असहायों कम्बल वितरित किए

औरैया, 22 जनवरी (हि. स.)। ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए गरीबों, बुजुर्गों और असहाय लोगों के लिए रविवार को विकास खण्ड अछल्दा की ग्राम पंचायत कन्नौह की ग्राम प्रधान पारुल दोहरे के आवास पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह, डीपीआरओ शिव शंकर सिंह व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि भाग्यनगर धीरेंद्र दोहरे एवम डीजीसी अभिषेक मिश्रा ने सामाजिक सुरक्षा के तहत गरीब व असहायों के बीच कंबल का वितरण किए।

इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सर्दी का प्रकोप इन दिनों लोगों को झेलना पड़ रहा है। दिन में भी बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है, जबकि रात में हालात और भी ज्यादा खराब हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचाव को कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी। सीडीओ द्वारा दिये गये कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी के भाव स्पष्ट देखे जा सकते थे।

डीपीआरओ शिव शंकर सिंह ने बताया कि गरीब के चेहरे में खुशी देखकर आत्मसंतुष्टि होती है। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख भाग्यनगर प्रतिनिधि धीरेंद्र दोहरे, डीजीसी अभिषेक मिश्रा, एडीओ पंचायत अतुल मिश्रा, सचिव संगीता दोहरे, विनोद दोहरे, साहुल दोहरे, सुरेंद्र दिवाकर, ननद राज यादव, कल्पना शुक्ला सहित प्रधान व सचिव मौजूद रहे।