कलाकारों ने नृत्य और गीत गाकर श्रोताओं की पाई प्रशंसा

Share

19HREG452 कलाकारों ने नृत्य और गीत गाकर श्रोताओं की पाई प्रशंसा

लखनऊ में उत्तर प्रदेश दिवस-2023 पर आयोजित कार्यक्रम में बही गीत- संगीत और नृत्य की बयार

लखनऊ, 19 जनवरी ( हि.स.)। उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष मे ‘एन्टी क्राइम-एन्टी करप्शन‘ ट्रस्ट ने कार्यक्रम ‘आओ प्रतिभा निखारे‘ का आज यानि गुरूवार को उ.प्र.संगीत नाटक अकादमी प्रेक्षागृह में आयोजित किया । यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की उत्तर प्रदेश इकाई शान-ए-अवध इकाई ने कार्यक्रम ‘शान-ए-अवध के रंग- उत्तर प्रदेश दिवस के संग’ की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नृत्य एवं गीत गाए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुति सराहनीय रही, उपस्थित लोगों प्रस्तुतियाें की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का संचालन में इकाई सचिव पंकज श्रीवास्तव ने किया। कलाकारों में अरशद आजम ने गीत ‘किसका रास्ता देखे ऐ दिल‘ ,नवीन वर्मा ने ‘दिल एक मंदिर है प्यार का‘ मो.अजीम खान ‘मेरे दोस्त किस्सा ये क्या हो गया, सुना है कि तू बेवफा हो गया, लक्ष्मी श्रीवास्तव ने ‘दिल दीवाना बिन सजना के माने ना‘,पार्थ श्रीवास्तव ने ‘खामोशियां आवाज है, तुम सुनने तो आओ कभी,,आशुतोष सिंह ने फिल्म बगावत का गीत ‘ओ मेरी महबूबा, महबूबा महबूबा, तुझे जाना है तो जा तेरी मर्जी मेरा क्या..,डा. पूणिर्मा ने ‘आज कल पाव जमीन पर नहीं पड़ते हैं मेरे,,,,,समर अहमद ने फिल्म खूशबू का गीत ‘ओ मांझी रे… गाया, श्याम भारद्वाज ने फिल्म याराना के गीत ‘छूकर मेरे मन को,,,, गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इसके अलावा सुशील श्रीवास्तव, वाई.पी.एस. भल्ला, शैलेन्द्र मोहन ने भी गीत गाकर सबकी वाहवाही ली। अमित अरोड़ा ने रीमिक्स गीतों को गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। मंगला श्रीवास्तव एवं चंद्रभूषण अग्रवाल ने लावडी मराठी लोकनृत्य किया एवं दीप्ति सक्सेना एवं चंद्रभूषण अग्रवाल ने उत्तराखंडी लोकनृत्य प्रस्तुत कर सबकी सराहना बटोरी।

हास्टल की इकाई के सचिव ने बताया कि कलाकारों को मंच और प्रोत्साहन नव अंशिका फाउंडेशन की अध्यक्ष नीशू त्यागी एवं थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव दबीर सिददीकी, रुद्र कला अकादमी की प्रमुख निधि तिवारी एवं एन्टी क्राइम-एन्टी करप्शन ट्रस्ट के चेयरमैन शैलेंद्र मोहन ने प्रदान किया । कार्यक्रम की सफलता को बुलंदियों में ले जाने में इकाई उपाध्यक्ष चंद्रभूषण अग्रवाल एवं अमित अरोड़ा की भूमिका सराहनीय थी। कार्यक्रम क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय, पर्यटन निर्देशालय उत्तर प्रदेश,नव अंशिका फाउंडेशन एवं थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।