आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म ”गुमराह” 7 अप्रैल को होगी रिलीज

Share

31HENT7 आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म ”गुमराह” 7 अप्रैल को होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की फिल्म गुमराह 7 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित एक क्राइम थ्रिलर है।

आदित्य रॉय कपूर पहली बार दोहरी भूमिका में नजर आएंगे और मृणाल ठाकुर एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगी। यह थ्रिलर फिल्म आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर के बीच एक द्वंद को दिखायेगी।

नवोदित निर्देशक वर्धन केतकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और मुराद खेतानी के सिनेवन स्टूडियो द्वारा किया जा रहा है। गुमराह 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।