गडौली धाम में होगा 1008 कन्यादान महायज्ञ : सुनील ओझा

Share

29HREG310 गडौली धाम में होगा 1008 कन्यादान महायज्ञ : सुनील ओझा

मीरजापुर, 29 जनवरी (हि.स.)। कछवां क्षेत्र के गडौली गांव स्थित गडौली धाम में रविवार को भाजपा उत्तरप्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा ने काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक ली। 12 फरवरी को गडौली धाम में ओएस बालकुन्दन फाउंडेशन काशी क्षेत्र एवं श्रम विभाग की ओर से आयोजित 1008 कन्यादान महायज्ञ का आयोजन होगा।

विंध्याचल मंडल के मीरजापुर, भदोही व सोनभद्र से चयनित 1008 कन्याओं का विवाह कन्यादान महायज्ञ कराया जाएगा। महायज्ञ को लेकर बने कंट्रोल रूम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। आठ फरवरी से कन्यादान महायज्ञ वाले दिन तक अनवरत धार्मिक आयोजन होना सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम को लेकर कोर कमेटी का गठन हुआ और महायज्ञ आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस दौरान काशी क्षेत्र क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, क्षेत्रीय मंत्री आशीष बघेल, बीबीसी विक्रांत दुबे, काशी क्षेत्र महामंत्री प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।