प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम

Share

27HREG94 प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को सुना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम

ऋषिकेश, 27 जनवरी (हि.स.)। ऋषिकेश स्थित पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज और श्री भारत मंदिर इंटर कॉलेज में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों को सुना।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप नगर निगम महापौर अनिता ममगाईं शामिल हुई। इश दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट देखा। उन्होंने बच्चों को परीक्षा की चुनौतियों से निपटने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गये परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम ने देश के छात्र-छात्राओं में परीक्षा को लेकर होने वाले तनाव को कम करने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने आज जो महत्वपूर्ण संदेश देश के करोड़ों बच्चों को दिया है उससे निश्चित ही छात्र-छात्राओं का आत्मबल बढ़ेगा, जोकि आगामी परीक्षा के दौरान उनके काम आयेगा।

उन्होंने कहा कि बच्चों की परीक्षाएं आने वाली हैं और उनके साथ प्रधानमंत्री का सीधा संवाद करना उनके मनोबल में वृद्धि करेगा। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ये बदलते हुए भारत की तस्वीर है। जहां देश के लाखों करोड़ों छात्र-छात्राएं प्रधानमंत्री से सीधा संवाद करके अपना भविष्य संवार रहे हैं।

इसी तरह श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल और विशिष्ट अतिथि नगर निगम पार्षद शिव कुमार गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारभ किया। कार्यक्रम में 410 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर कला एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।