उत्तराखंड पुलिस: 786 कांस्टेबल बने हेड कांस्टेबल

Share

30HREG358 उत्तराखंड पुलिस: 786 कांस्टेबल बने हेड कांस्टेबल

देहरादून, 30 दिसम्बर (हि.स.)। उत्तराखण्ड पुलिस के कांस्टेबलों के लिए खुशखबरी है। कर्मियों को नए साल से पहले मिला प्रमोशन का तोहफा मिला है। 786 कांस्टेबल प्रमोट होकर हेड कांस्टेबल बने हैं।

इनमें सशस्त्र पुलिस के 647 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बने हैं। इसके साथ ही 139 नागरिक पुलिस की महिला कांस्टेबलों को प्रमोशन का तोहफा मिला है, वे सब भी हेड कांस्टेबल बन गई हैं। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी को बधाई दी है।