भारत के खिलाफ पहले एकदिनी से बाहर हुए तस्किन अहमद

Share

01HSPO9 भारत के खिलाफ पहले एकदिनी से बाहर हुए तस्किन अहमद

ढ़ाका, 1 दिसंबर (हि.स.)। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्किन अहमद कमर दर्द के कारण भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच से बाहर हो गए हैं। तस्किन की जगह शोरफुल इस्लाम को एकदिवसीय टीम में बैक-अप के रूप में बुलाया गया है।

बीसीबी के मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल अबेदीन ने गुरुवार को क्रिकबज को बताया, “तास्किन को तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के शुरुआती मैच से बाहर कर दिया गया है क्योंकि उनकी पीठ में दर्द हो रहा है। हम उनकी भागीदारी के संबंध में आगे निर्णय लेने से पहले उनकी प्रगति देखेंगे।”

इस बीच, 30 नवंबर को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में वार्म-अप मैच में तमीम इकबाल के कमर में चोट लगने से बांग्लादेश की चिंता बढ़ गई है।

मिनहाजुल ने कहा, “हम तमीम की स्कैन रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें कमर में चोट लगी थी और चिकित्सक ने उनकी उपलब्धता के बारे में निर्णय लेने के लिए स्कैन कराने को कहा था।”