30HREG9 मुख्यमंत्री धामी और महेन्द्र भट्ट ने प्रधानमंत्री की माता के निधन पर जताया शोक
देहरादून, 30 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार से प्रधानमंत्री व उनके समस्त परिवारजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति व दिव्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की कामना की है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की माता के देहान्त पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रधानमन्त्री की वे प्रेरणास्रोत थीं।