मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Share

29HENT4 मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मोहन का गुरुवार को निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। रिपोर्ट्स के अनुसार , इससे पहले 3 दिसंबर की शाम को भी नितिन मनमोहन को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी, जिसकी वजह से नितिन मनमोहन को वेंटिलेटर पर रखा गया था।

नितिन मनमोहन ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं,जिनमें लाडला, यमला पगला दीवाना, बोल राधा बोल, लव के लिए कुछ भी करेगा, दस, चल मेरे भाई, नई पड़ोसन, बागी, ईना मीना डीका, टैंगो चार्ली, दिल मांगे मोर आदि शामिल हैं।

नितिन मनमोहन का निधन फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।